Breaking News

हिजबुल्लाह ने अब तक पांच बार सीजफायर का उल्लंघन किया: इजरायली विदेश मंत्रालय     |   वेस्ट एशिया संघर्ष से सप्लाई चेन का बाधित होना इकोनॉमी के लिए चुनौती: RBI     |   ‘पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में बंपर वोटिंग, हमारी जीत का संकेत’, बोलीं CM ममता     |   शाम 5 बजे तक पश्चिम बंगाल में 89.93 फीसदी, तमिलनाडु में 82.24 प्रतिशत वोटिंग     |   WB चुनाव: दुबराजपुर सीट के बूथ नंबर 65 पर मतदाताओं ने CRPF जवानों पर पत्थरबाजी की     |  

आमिर खान ने अनाउंस की फिल्म, जल्द बनाएंगे 'सितारे जमीन पर'

आमिर खान ने हाल ही में अपकमिंग फिल्म सितारे जमीन पर की अनाउंसमेंट कर दी है। इस बड़ी अनाउंसमेंट के साथ ही उन्होंने बताया है कि ये फिल्म लोगों को कमियों के साथ कबूल करने के कॉन्सेप्ट पर बनाई जाएगी। हाल ही में दिल्ली में हुए न्यूज 18 के अमृत रत्न सम्मान शो के दौरान आमिर ने अनाउंस किया है कि वो जल्द ही फिल्म सितारे जमीन पर में काम शुरू करने वाले हैं। ये फिल्म उनकी साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म तारे जमीन पर का सीक्वल होगी। जहां पहली फिल्म में उन्होंने एक लड़के (ईशान) की मदद की थी, वहीं अपकमिंग फिल्म सितारे जमीन पर में वो 9 यंग बच्चों की मदद करते दिखेंगे। रिपोर्ट की मानें तो वो फिल्म में बच्चों को कमियों के साथ एक्सेप्ट करने पर रोशनी डालेंगे।

ईवेंट के दौरान आमिर ने कहा, मैंने कभी इस बारे में बात नहीं की और अब भी कुछ ज्यादा नहीं कह सकूंगा। लेकिन मैं इसका टाइटल बता सकता हूं। फिल्म का टाइटल सितारे जमीन पर होगा। आपको मेरी फिल्म तारे जमीन पर याद होगी और इस फिल्म का नाम भी वैसा ही सितारे जमीन पर है, क्योंकि अब हम इस थीम के साथ 10 कदम आगे बढ़ रहे हैं। तारे जमीन पर एक इमोशनल थीम थी, लेकिन अब हमारी फिल्म आपको हसाएगी। उस फिल्म ने आपको रुलाया था, ये फिल्म आपको एंटरटेन करेगी। पिछली फिल्म में मैंने ईशान नाम के कैरेक्टर की मदद की थी, अब 9 बच्चे मेरी मदद करेंगे।