Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

ऐश्वर्या शर्मा को एक यूजर ने मर जाने की दी बददुआ

बॉलीवुड हो या टीवी सीरीअल ट्रोलर्स किसी को भी ट्रोल करने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते। सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग को अक्सर सेलिब्रिटी नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन जब कोई ट्रॉलर अपनी सारी हदें पार कर देता है तब उसको जवाब देना जरूरी हो जाता है
हाल ही में 'बिग बॉस' में अपना नाम बनने वाली एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा को एक यूजर ने बड़े ही गंदे तरीके से ट्रोल किया है। यूजर ने ऐश्वर्या को मौत की बददुआ दी है जिसका एक्ट्रेस ने बड़े ही प्यार से करारा जवाब भी दिया है। 
एक यूजर ने इंसानियत की सारी हदें पर कर दीं और लिखा कि आप एक गंदी और घटिया औरत हो. हम आशा करते हैं कि आप जल्द ही मर जाएं और हम आपका अंतिम संस्कार देखें। 

ऐश्वर्या ने इस मैसेज का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा डिअर @samahhamdy325 आप मुझे बद्दुआ दे सकते हैं लेकिन मैं आशा करती हूं कि ऐसा करके आपको खुशी मिले भगवान आपका भला करें।