Breaking News

चढ़ावा चोरी केस: SBI समेत 3 बैंकों से आरोपियों के खातों-लॉकरों की डिटेल मांगी गई     |   ISKCON ने कोलकाता के वाइस-प्रेसिडेंट राधा रमण दास को सभी पदों से हटाया     |   जम्मू कश्मीर के सोपोर में AK-47, हैंड ग्रेनेड समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद     |   मुंबई में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव, अंधेरी सबवे बंद     |   यूरोप में भीषण गर्मी का कहर: फ्रांस में 1,000 से अधिक लोगों की मौत, अलर्ट जारी     |  

फिल्म योद्धा की ओटीटी रिलीज को लेकर एक बड़ा अपडेट

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'योद्धा' की ओटीटी रिलीज को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। जो दर्शक इस फिल्म को सिनेमाघर में नहीं देख पाए थे, उनके लिए ये एक गुड न्यूज  है। 'योद्धा' में सिद्धार्थ मल्होत्रा, राशि खन्ना और दिशा पाटनी ने अहम भूमिका निभाई हैं। फिल्म का निर्देशन सागर अंब्रे और पुष्कर ओझा ने किया है। इसका निर्माण अपूर्व मेहता, हीरू जौहर, करण जौहर और शशांक खेतान ने किया है। बड़े पर्दे पर सिद्धार्थ और राशि खन्ना की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। रिलीज की डेट अभी फाइनल न हुई है।