Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

आ रहा बिग बॉस का 18वां सीजन, इस तारीख से होगा शुरू

बॉलीवुड स्टार सलमान खान के फेमस रियलिटी शो "बिग बॉस" का 18वां सीजन छह अक्टूबर से शुरू होने वाला है। ये शो कलर्स टीवी पर ऑन एयर होगा और जियो सिनेमा पर भी स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा। चैनल ने रविवार रात अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर प्रीमियर की डेट का ऐलान किया।

पोस्ट में सलमान के साथ आगामी सीजन का प्रोमो वीडियो दिखाया गया है, जिसकी थीम "टाइम का तांडव" है। "इस बार घर में भूचाल आएगा, क्योंकि बिग बॉस में टाइम का तांडव चलेगा! देखिए #बिगबॉस18, ग्रैंड प्रीमियर छह अक्टूबर रात नौ बजे, सिर्फ #कलर्स और @ऑफिशियलजियोसिनेमा पर।