Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

Dehradun: दून यूनिवर्सिटी में हिंदू स्टडीज विभाग की शुरुआत, युवाओं को सनातन जड़ों से जोड़ेगा

Uttarakhand: उत्तराखंड सरकार ने उच्च शिक्षा में, भारतीय ज्ञान परंपरा को समर्पित एक अहम कदम उठाया है, और दून विश्वविद्यालय में हिंदू स्टडीज विभाग की स्थापना की जा रही है। जिसकी घोषणा खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की। 

दून विश्वविद्याय में, हिंदू स्टडीज की पढ़ाई, इसी सत्र यानी शुरू हो जाएगी। पहले चरण में, 20 छात्रों को एडमिशन मिलेगा। इसके तहत, छात्रों को वेद, उपनिषद, पुराण और भारतीय दर्शन समेत विस्तार से हिंदू परंपरा को पढ़ाया जाएगा। 
 
इस नए विभाग को लेकर, यहां के छात्रों में भी काफी जिज्ञासा है। छात्रों का मानना है कि इससे छात्रों को काफी मदद मिलेगी। दून विश्विविद्यालय में इस सेंटर के शुरु होने से छात्रों को हिंदू सभ्यता और संस्कृति की गहरी जानकारी मिलेगी। विभाग के प्रारूप और पाठ्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए एक विशेषज्ञ समिति भी गठित की गई है।