Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

UP: प्रयागराज में यूपीपीएससी एस्पिरेंट्स का प्रदर्शन, एक ही पाली में परीक्षा कराने की मांग

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग यानी यूपीपीएससी के एस्पिरेंट्स ने सोमवार को प्रयागराज में प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि  प्रिलिम्स परीक्षा अलग-अलग पालियों के बजाय एक ही समय पर आयोजित की जाए। यूपीपीएससी ने पांच नवंबर को ऐलान किया था कि रिव्यू ऑफिसर और असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर के लिए प्रिलिम्स परीक्षा 22 और 23 दिसंबर को तीन पालियों में होगी, जबकि प्रांत के सिविल सेवा की प्रिलिम्स परीक्षा सात और आठ दिसंबर को दो पालियों में होगी।

छात्रों की मांग है कि परीक्षाएं पहले की तरह एक ही दिन औऱ एक ही पाली में आयोजित की जाएं। अलग-अलग पालियों के लिए अलग-अलग पेपर होंगे, जबकि एक पाली के लिए एक ही पेपर होगा। छात्रों को लगता है कि एक ही पाली में परीक्षा होने से पेपर लीक की आशंका कम होगी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि वे विरोध के लिए तय जगह पर जाएं।

प्रिलिम्स परीक्षा के लिए 10 लाख 76 हजार स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है। आधिकारिक तौर पर कहा गया है कि अगर एक पाली में एस्पिरेंट्स की संख्या पांच लाख से ज्यादा हो, तो आयोग के निर्देशों के मुताबिक ज्यादा पालियों में परीक्षा आयोजित की जाए। इसी निर्देश को ध्यान में रखकर अलग-अलग पालियों में परीक्षा कराना तय किया गया है।