Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

सड़क पर रहने वाले बच्चों के लिए देहरादून जिला प्रशासन की खास पहल, खोला मॉडर्न इनोवेटिव केयर सेंटर

सड़कों पर रहने वाले बच्चों को बचाने की कोशिश के तहत उत्तराखंड के देहरादून जिला प्रशासन ने खास पहल शुरू की है।इसका मकसद भीख मांगकर गुजारा करने वाले बच्चों को समाज की मुख्यधारा में लाना है।

इस प्रयास के तहत अधिकारियों ने शहर के साधुराम इंटर कॉलेज में मॉडर्न इनोवेटिव केयर सेंटर बनाया है। इस सेंटर में सड़क पर रहने वाले बच्चों को न सिर्फ पढ़ने का मौका मिलता है बल्कि उनके कौशल विकास और उनकी जिंदगी को संवारने पर भी ध्यान दिया जाता है। 

सेंटर में लाए गए बच्चों को पारंपरिक शैक्षणिक गतिविधियों से परे कई दूसरी गतिविधियों में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। सेंटर में आकर सड़क पर जिंदगी जीने वाले बच्चों की दुनिया बदल गई है। वे इस नए बदलाव से खुश दिखे।

देहरादून जिला प्रशासन की इस पहल से कई बच्चों को अपना भविष्य उज्ज्वल बनाने के लिए एक नया सफर शुरू करने में मदद मिल रही है। सड़क की जिंदगी को पीछे छोड़कर वे अब सुनहरे सपने संजो रहे हैं।