Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

SBI 5,583 'जूनियर एसोसिएट्स' की भर्ती शुरू करेगा, 6 अगस्त से कर सकेंगे आवेदन

Delhi: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) देशभर में 5,583 रिक्त पदों के लिए जूनियर एसोसिएट्स (ग्राहक सेवा और सहायता) की भर्ती शुरू करेगा। एसबीआई ने बुधवार को बयान में कहा कि आवेदन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण छह से 26 अगस्त, 2025 तक खुला रहेगा।

बयान में कहा गया कि वित्त वर्ष 2025- 26 के लिए ये नई भर्तियां पिछले महीनों में बैंक द्वारा 505 'प्रोबेशनरी ऑफिसर्स' और 13,455 'जूनियर एसोसिएट्स' की भर्ती के बाद की गई है, जिसमें एसबीआई का लक्ष्य देश भर में अपनी प्रक्रिया और सेवा वितरण को और बेहतर बनाना है।

इस राष्ट्रव्यापी नियुक्ति प्रयास के तहत, एसबीआई की शाखाओं और कार्यालयों में नौकरी के अवसर उपलब्ध होंगे, जिससे उम्मीदवारों को एक गतिशील और विकास-संचालित संस्थान के साथ अपना करियर शुरू करने का मौका मिलेगा।

भर्ती अभियान पर टिप्पणी करते हुए, एसबीआई के चेयरमैन सी एस शेट्टी ने कहा कि नई प्रतिभा वाले लोगों को शामिल करना, कार्यात्मक और तकनीकी आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल विकास कार्यक्रमों को लागू करके मानव संसाधन क्षमताओं को मजबूत करना बैंक के उद्देश्य का केंद्र है।