Breaking News

IRCTC घोटाला: लालू-तेजस्वी को कोर्ट से बड़ी राहत, आरोप तय करने पर फैसला टला     |   दिल्ली सरकार ने राउज एवेन्यू की 3 अदालतों को स्पेशल NIA कोर्ट के तौर पर नोटिफाई किया     |   मॉनसून सत्र से पहले सोनिया के आवास पर कांग्रेस की बैठक, मौजूद रहे कई बड़े नेता     |   खाड़ी में भारी तनाव के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला, होर्मुज रूट पर भारतीय नाविकों की तैनाती पर रोक     |   मेसी का सपना बरकरार! इंग्लैंड को हराकर लगातार दूसरी बार फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना     |  

नीट यूजी परीक्षा 2024 रद्द करने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

Delhi: पांच मई, 2024 को आयोजित की गई नीट यूजी परीक्षा को रद्द करने की मांग करते हुए सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई।  याचिकाकर्ता शिक्षा से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता होने का दावा करते हैं। 

कथित पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोपों के बीच प्रवेश परिक्षा देने वाले छात्र एग्जाम दोबारा कराने की मांग कर रहे हैं। नीट परीक्षा रद्द करने और मामले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच कराने की मांग को लेकर छात्र देश भर में प्रदर्शन कर रहे हैं। कई नेताओं ने भी नीट परीक्षा में एनटीए के अधिकारियों की तरफ से कथित घोटाले पर चिंता जताई है।