Breaking News

केरलम में प्रधानमंत्री मोदी बोले- LDF सरकार जाएगी, जनता को NDA पर भरोसा     |   राजस्थान SI भर्ती 2021: HC ने सिंगल बेंच का फैसला बरकरार रखा, अभ्यर्थियों को झटका     |   'झूठ फैलाने में माहिर हैं LDF-UDF', केरल में विपक्षी गठबंधन पर PM मोदी का निशाना     |   अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |  

Delhi: अभिभावकों ने शुल्क विनियमन अध्यादेश 2025 को वापस लेने की मांग की, जंतर-मंतर पर किया प्रदर्शन

New Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर शनिवार को यूनाइटेड पेरेंट्स वॉयस (यूपीवी) के बैनर तले कई स्कूलों के अभिभावकों ने निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पेरेंट्स ने स्कूलों पर मनमानी फीस वृद्धि करने का आरोप लगाया। इसके साथ ही दिल्ली सरकार के शुल्क विनियमन अध्यादेश 2025 के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

अभिभावक आज़ाद सिंह ने बताया, "हम यूनाइटेड पेरेंट्स वॉयस से हैं और स्कूल फीस में हुई अनुचित बढ़ोतरी का विरोध कर रहे हैं। पिछले तीन सालों में फीस में 50 से 120% तक की बढ़ोतरी हुई है।"

उन्होंने कहा, "अगर कोई इस फीस बढ़ोतरी के खिलाफ जाने या केस करने की कोशिश करता है, तो स्कूल प्रशासन उनके बच्चों को परेशान करना शुरू कर देता है। वे हमारे बच्चों को परेशान करते हैं, उन्हें सज़ा देते हैं, उन्हें लाइब्रेरी में डाल देते हैं। पूरी दिल्ली के अभिभावक यहां विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। स्कूल आज 'माफिया' की तरह चल रहे हैं।"

प्रदर्शनकारी अभिभावकों में बताया कि अभिभावकों ने 30 जून को दिल्ली के मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से मुलाकात के लिए तीन घंटे से अधिक इंतजार किया, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। यूपीवी के एक प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री से मिलने की अनुमति मिली थी, उसके बाद मुख्यमंत्री ने बातचीत का आश्वासन दिया था।

हालांकि, इसके बाद दो ईमेल भेजने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिला। इससे निराश होकर अभिभावकों ने जंतर-मंतर पर एकजुट होकर अपनी मांगों को दोहराया।