Breaking News

केरलम में प्रधानमंत्री मोदी बोले- LDF सरकार जाएगी, जनता को NDA पर भरोसा     |   राजस्थान SI भर्ती 2021: HC ने सिंगल बेंच का फैसला बरकरार रखा, अभ्यर्थियों को झटका     |   'झूठ फैलाने में माहिर हैं LDF-UDF', केरल में विपक्षी गठबंधन पर PM मोदी का निशाना     |   अफगानिस्तान में आए 5.9 तीव्रता के भूकंप में एक घर ढहने से 8 लोगों की मौत     |   अमेरिकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ बातचीत पर नहीं पड़ेगा कोई असर: ट्रंप     |  

रिश्वत देकर नौकरी पाने के दिन चले गए... अब सरकारी नौकरियां योग्यता और आरक्षण के आधार पर दी जाती हैं: CM योगी

Lucknow: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि अधिकारियों को रिश्वत देकर नौकरी पाने के दिन अब चले गए हैं और अब सरकारी नौकरियां योग्यता और आरक्षण के आधार पर दी जाती हैं।

लखनऊ में नवनियुक्त यूपी पुलिस कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद उन्होंने कहा, "मुझे खुशी है कि 2017 से पहले यूपी में जो परिवारवाद और भेदभाव की परंपरा थी, वह अब खत्म हो गई है। सरकारी परीक्षाओं के नतीजों पर सवाल उठते थे। बिना रिश्वत के सरकारी नौकरी में किसी का चयन नहीं होता था, लेकिन अब वे दिन चले गए हैं। अब सरकारी नौकरियां योग्यता और आरक्षण के आधार पर पारदर्शिता के साथ दी जाती हैं।"

उन्होंने कहा कि हमने पिछले आठ सालों में यूपी पुलिस में 2 लाख 16 हजार अधिकारियों की भर्ती की है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश पुलिस के नवनियुक्त कांस्टेबलों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

उत्तर प्रदेश सरकार ने बयान में कहा कि ये कार्यक्रम राज्य पुलिस के इतिहास में सिविल पुलिस कांस्टेबलों के लिए अब तक का सबसे बड़ा सीधी भर्ती अभियान था। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 'सिविल पुलिस सीधी भर्ती' अभियान के तहत 48,196 पुरुष और 12,048 महिला अभ्यर्थियों का चयन किया गया है।