Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

Uttarakhand: तुर्किए के खिलाफ IIT-Roorkee कड़ा कदम, इनोनू विश्वविद्यालय के साथ MoU किया रद्द

उत्तराखंड के रुड़की में स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) ने तुर्किए के इनोनू विश्वविद्यालय के साथ किए गए समझौता ज्ञापन (एमओयू) को औपचारिक रूप से रद्द कर दिया है। एक बयान में यह जानकारी दी गयी। आईआईटी रूड़की की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान में बताया गया कि एमओयू में छात्र और संकाय के आदान-प्रदान सहित संभावित शैक्षणिक और अनुसंधान सहयोग के लिए एक रूपरेखा थी।

संस्थान के निदेशक कमल किशोर पंत ने बताया, “आईआईटी रूड़की राष्ट्रीय नीति और रणनीतिक हितों के समर्थन में दृढ़ता से खड़ा है। एक अग्रणी संस्थान के रूप में हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि हमारी वैश्विक साझेदारी हमारे मूल्य, प्राथमिकताएं और सुरक्षा संबंधी विचारों को दर्शाए। हमारा ध्यान सार्थक और जिम्मेदार शैक्षणिक सहयोग बनाने पर रहता है जो भारत के विकास और वैश्विक स्थिति में योगदान दे।” 

बयान के मुताबिक, संस्थान का वैश्विक साझेदारों के साथ सक्रिय रूप से सहयोग करना जारी है, जो इसके शैक्षणिक उद्देश्यों और भारत के अनुसंधान और नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के व्यापक दृष्टिकोण के अनुरूप है। 

संस्थान का यह कदम ऐसे समय में सामने आया है, जब तुर्किए ने पाकिस्तान का समर्थन किया है और भारत द्वारा ‘आपरेशन सिंदूर’ के जरिये पड़ोसी देश और पाक अधिकृत कश्मीर में स्थित आतंकी ठिकानों पर किए गए हमले की निंदा की है। भारत के साथ सैन्य संघर्ष के दौरान पाकिस्तान ने बड़े पैमाने पर तुर्किए के ड्रोनों का इस्तेमाल भी किया था।