Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

द्वारका के दिल्ली पब्लिक स्कूल को मिली बम की धमकी, कैंपस खाली कराया गया

राष्ट्रीय राजधानी के स्कूलों को बम की धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को द्वारका के दो स्कूलों और एक कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ई-मेल के जरिए दी गई है। इसमें द्वारका स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल और श्रीराम वर्ल्ड स्कूल शामिल है। एहतियात के तौर पर सभी स्कूलों को खाली कराया गया है। मौके पर बम निरोधक दस्ता, पुलिस और दमकल की टीमें मौजूद हैं। सोमवार सुबह 7:24 बजे कंट्रोल रूम को बम की धमकी की सूचना मिली है। अभी तक जांच में कोई विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं की गई है।