Breaking News

नेपाल में ईंधन संकट के बीच सरकार का फैसला, अब हफ्ते में दो दिन छुट्टी     |   बंगाल के कूचबिहार पहुंचे पीएम मोदी, जनसभा को कर रहे संबोधित     |   कूचबिहार में प्रधानमंत्री मोदी बोले - रैली ने बदलाव पर मुहर लगा दी, बीजेपी की होगी प्रचंड जीत     |   बंगाल में संविधान की प्रक्रिया भी सुरक्षित नहीं, अधिकारियों को बंधक बनाया गया: PM मोदी     |   चुनाव में लालच रोकने के लिए ECI का एक्शन, जब्त किए ₹650 करोड़ की नकदी-शराब     |  

किसान की बेटी का कमाल! आकांक्षा ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल में लहराया परचम, प्रदेश में हासिल किया 8वां स्थान

कानपुर देहात: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आज दोपहर जारी किए गए हाईस्कूल इंटरमीडिएट 2025 के परीक्षाफल में बेटियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। कानपुर देहात की साधारण पृष्ठभूमि वाली छात्रा ने 600 में से 580 अंक किए प्राप्त, कड़ी मेहनत और समय प्रबंधन को सफलता का मंत्र बताया।

इस बार हाईस्कूल की परीक्षा में कानपुर देहात जिले के लौआ गांव की रहने वाली छात्रा आकांक्षा सिंह ने प्रदेश में आठवां स्थान हासिल कर पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। आर्यभट्ट इंटर कॉलेज मंगलपुर की छात्रा आकांक्षा ने 600 अंकों की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 580 अंक प्राप्त किए हैं।

आकांक्षा की इस असाधारण सफलता की कहानी और भी खास इसलिए है क्योंकि उनके पिता, प्रमोद कुमार सिंह, एक साधारण किसान हैं। अपनी सीमित संसाधनों के बावजूद, प्रमोद कुमार ने अपनी बेटी की शिक्षा को हमेशा प्राथमिकता दी। आकांक्षा की इस उपलब्धि से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है।अपनी सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए आकांक्षा ने इसका श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया।