Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी की CBI जांच की मांग, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की याचिका     |   ईरान के सम्मान, प्रगति और गौरव के रास्ते पर आगे बढ़ते रहेंगे: मसूद पेजेश्कियान     |   चीन ने बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड ने जताया विरोध     |   चंपत राय पर थोड़ी देर में फैसला, मीटिंग के लिए पहुंचने लगे राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य     |   पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की तीन रिक्त सीटों पर 24 जुलाई को उपचुनाव     |  

स्वाति मालीवाल केस: BJP महिला मोर्चा ने CM केजरीवाल के आवास के बाहर किया प्रदर्शन

 राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से कथित मारपीट का आरोप लगने के विरोध में बीजेपी महिला मोर्चा ने दिल्ली सीएम आवास के बाहर प्रदर्शन किया। बीजेपी महिला मोर्चा ने मांग की है कि दिल्ली के सीएम से इस्तीफे देना चाहिए। इस घटना के विरोध में बीजेपी महिला मोर्चा ने नारेबाजी भी की।
 
दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा का कहना है कि सीएम अरविंद केजरीवाल को शर्म आनी चाहिए। उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए और देश से माफी मांगनी चाहिए। स्वाति मालीवाल को इंसाफ मिलना चाहिए।
 
आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सोमवार को आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी स्टाफ के एक सदस्य ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया।