Breaking News

मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट     |   राम मंदिर दान काउंटिंग में बड़ा बदलाव, कर्मचारियों के लिए 'नो-पॉकेट' ड्रेस कोड लागू     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे     |   खामेनेई की अंतिम विदाई के दौरान ईरानी लोगों ने "अमेरिका मुर्दाबाद" के नारे लगाए     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: आरोपी अविनाश शुक्ला की ब्रेजा कार जब्त     |  

दिल्ली में बारिश, सुबह से हल्की बूंदाबांदी, अलर्ट जारी

दिल्ली के कई इलाकों में सोमवार सुबह से हल्की बूंदाबांदी जारी है। मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार के लिए हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली के राजीव चौक, आईटीओ, अक्षरधाम, नेहरू स्टेडियम, लाजपत नगर, कालकाजी और इंदिरापुरम सहित कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई है। 

आईएमडी ने अगले दो घंट में मुंडाका, पश्चिम विहार, पंजाबी बाग, राजौरी गार्डन, पटेल नगर, इग्नूृ और डेरामंडी में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार जताए हैं।

दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। दिल्ली में रविवार को भारी बारिश की वजह से कई इलाकों में पानी भर गया था,  जिससे लोगों को ट्रैफिक जाम की समस्या का सामना करना पड़ा।