Breaking News

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर पाकिस्तान का सीजफायर प्रस्ताव नामंजूर किया     |   IPL 2026: केकेआर ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, पंजाब किंग्स से है मुकाबला     |   'यूक्रेन ने मरीटाइम ट्रांसशिपमेंट कॉम्प्लेक्स पर हमला किया', रूसी रक्षा मंत्रालय का दावा     |   दिल्ली विधानसभा सुरक्षा चूक मामला: पुलिस ने बरामद की कार, ड्राइवर भी हिरासत में     |   ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और जापान के फॉरेन मिनिस्टर ने फोन पर बात की     |  

दिल्ली में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जताया अनुमान

New Delhi: राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विज्ञान के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.9 डिग्री सेल्सियस कम है।

मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता का स्तर 92 प्रतिशत रहा और वायु गणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 69 रहा जो संतोषजनक श्रेणी में आता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को 'अच्छा', 51 से 100 के बीच को 'संतोषजनक', 101 से 200 के बीच को 'मध्यम', 201 से 300 के बीच को 'खराब', 301 से 400 के बीच को 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच को 'गंभीर' माना जाता है।