Breaking News

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने 14 अप्रैल को बुलाई कैबिनेट की बैठक     |   कर्नाटक कांग्रेस के करीब 30 विधायक दिल्ली के लिए रवाना     |   पश्चिम बंगाल: नेताजी के प्रपौत्र चंद्र कुमार बोस ने टीएमसी जॉइन की, बीजेपी से इस्तीफा     |   बिहार में नए सीएम बनाने की कवायद तेज, शिवराज सिंह चौहान ऑब्जर्वर बनाए गए     |   मुंबई: मशहूर गायिका आशा भोसले का ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन     |  

देश इसरो के 100वें रॉकेट के लॉचिंग का साक्षी बना... 'मन की बात' में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' में कहा कि पिछले महीने देश इसरो के 100वें रॉकेट के लॉचिंग का साक्षी बना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "ये केवल एक नंबर नहीं है, बल्कि इससे स्पेस साइंस में नित नई ऊंचाइयों को छूने के हमारे संकल्प का भी पता चलता है।" 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हमारी स्पेस यात्रा की शुरुआत बहुत ही सामान्य तरीके से हुई थी। इसमें कदम-कदम पर चुनौतियां थीं, लेकिन हमारे वैज्ञानिक विजय प्राप्त करते हुए आगे बढ़ते ही गए।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "समय के साथ अंतरिक्ष की इस उड़ान में हमारी सफलताओं की लिस्ट काफी लंबी होती चली गई।"