Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

Delhi: मनमानी फीस वृद्धि पर लगेगी लगाम, सीएम रेखा गुप्ता ने स्कूलों को जारी किए नोटिस

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को कहा कि जिन स्कूलों के खिलाफ मनमाने ढंग से फीस वृद्धि की शिकायतें मिली हैं, उन्हें नोटिस जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि इन स्कूलों से जवाब मांगा गया है। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को मॉडल टाउन के एक निजी स्कूल द्वारा कथित तौर पर फीस बढ़ाने और छात्रों को निकालने की शिकायत मिली।

घटना को एक्स पर एक पोस्ट में साझा करते हुए रेखा गुप्ता ने कहा, "आज मॉडल टाउन के क्वीन मैरी स्कूल से जुड़ा एक मामला सामने आया, जहां अभिभावकों ने अनुचित फीस वसूली और छात्रों को निकाले जाने की शिकायत की।" 

उन्होंने कहा कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और अधिकारियों को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।उन्होंने कहा, "किसी भी स्कूल को फीस को लेकर अभिभावकों को परेशान करने या छात्रों को अनुचित तरीके से निकालने का अधिकार नहीं है।" 

उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों से निर्धारित नियमों और विनियमों का पालन करने की अपेक्षा की जाती है और किसी भी उल्लंघन के परिणाम स्वरूप कार्रवाई की जाएगी।