बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने रविवार को दिल्ली की जीत के लिए मोदी की गारंटी को श्रेय दिया। अनुराग ठाकुर ने कहा कि झूठी गारंटी देने वाली आम आदमी पार्टी को जनता ने बाहर कर दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जीत के पीछे मोदी की गारंटी है।जनता ने राज्य को विकसित दिल्ली बनाने के लिए बीजेपी को चुना है।
भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में 48 सीट जीतकर 26 साल बाद सत्ता में लौटी है । वहीं आम आदमी पार्टी को 22 सीट पर जीत मिली, कांग्रेस इस चुनाव में एक भी सीट नहीं जीत पाई।