Breaking News

कच्चा तेल 2 मार्च के बाद पहली बार $76 प्रति बैरल पर पहुंचा     |   बागी सांसद मामला: स्पीकर ओम बिरला ने उद्धव गुट को शाम 5 बजे पक्ष रखने के लिए बुलाया     |   1999 बैच के IPS आनंद जैन ने लद्दाख के नए DGP के तौर पर कार्यभार संभाला     |   डोनाल्ड ट्रंप के 'गोल्डन डोम' प्रोजेक्ट का पहला लाइव-इंटरसेप्ट टेस्ट सफल     |   भारतीय दूतावास ने भारतीयों से ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने को कहा     |  

दिल्ली: ठंड में बेसहारा लोगों को शेल्टर होम में मिल रहा है सहारा

देश की राजधानी दिल्‍ली भीषण ठंड और घने कोहरे की चपेट में है, जिससे बेघरों की मुश्किलें बढ़ गई है। राष्ट्रीय राजधानी में आज घना कोहरा छाया रहा और कई इलाकों में तापमान सात डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। रात के दौरान, कई बेघर लोगों ने सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए आश्रय घरों और तंबुओं में शरण ली। हालांकि, कई अन्य लोगों को सड़क किनारे आग जलाकर रात गुजारनी पड़ी।

दिल्ली सरकार ने बेघर लोगों को कड़ाके की सर्दी से बचाने के लिए कई जगहों पर शेल्टर होम बनाए हैं। कनॉट प्लेस इलाके में बंगला साहेब गुरुद्वारा के पास आश्रय गृह में 350-400 लोग रह सकते हैं। सरकार उन्हें बिस्तर, कंबल, भोजन और चिकित्सा सहायता भी प्रदान करती है।