Breaking News

बागी सांसद मामला: स्पीकर ओम बिरला ने उद्धव गुट को शाम 5 बजे पक्ष रखने के लिए बुलाया     |   1999 बैच के IPS आनंद जैन ने लद्दाख के नए DGP के तौर पर कार्यभार संभाला     |   डोनाल्ड ट्रंप के 'गोल्डन डोम' प्रोजेक्ट का पहला लाइव-इंटरसेप्ट टेस्ट सफल     |   भारतीय दूतावास ने भारतीयों से ईरान की गैर-जरूरी यात्रा से बचने को कहा     |   सेंसेक्स 187 अंक चढ़कर 76,388.31 पर पहुंचा, निफ्टी 57 अंक बढ़कर 23,878.85 पर     |  

Delhi: कड़ाके की ठंड जारी, न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस

देश की राजधानी दिल्ली के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार दिल्ली में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह साढ़े पांच बजे विजिबिलिटी 500 मीटर दर्ज की गई और कई हिस्सों में हल्का कोहरा भी दर्ज किया गया।  

मौसम विभाग ने शनिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने और कई इलाकों में घना कोहरा रहने का अनुमान जताया है। इस बीच, दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 'खराब' श्रेणी में दर्ज किया गया।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, 38 में से नौ निगरानी स्टेशन पर सुबह नौ बजे तक एक्यूआई  'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज किया, जबकि कुछ स्टेशनों पर एक्यूआई 'मध्यम' श्रेणी दर्ज की गई। इससे पहले शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।