Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

दिल्ली सीएम ने सड़कों और जलापूर्ति की स्थिति की समीक्षा की, कहा- किए गए वादों पर कर रहे काम

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके मंत्रिपरिषद ने शुक्रवार को शहर में सड़कों और जलापूर्ति की स्थिति की समीक्षा के लिए पीडब्ल्यूडी और दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के साथ बैठक की।

बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, "काम चल रहा है। हर चीज के लिए लेआउट प्लान बनाए जा रहे हैं और हर विभाग से रिपोर्ट मांगी जा रही है। हम सभी लोगों से किए गए वादों पर काम कर रहे हैं।"

बीजेपी ने शहर में सड़कों की खराब स्थिति, पीने के पानी की कमी, गंदे पानी की आपूर्ति, सीवर ओवरफ्लो जैसे मुद्दों पर पिछली एएपी सरकार को जिम्मेदार ठहराया था और इन मुद्दों को चुनाव में जम कर उठाया था। 

मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिपरिषद ने गुरुवार दोपहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दूसरे गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में रामलीला मैदान में आयोजित समारोह में शपथ ली।