Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

रेलवे ने नई दिल्ली स्टेशन भगदड़ की जांच के लिए गठित समिति के सदस्यों के नाम किए घोषित

रेलवे ने नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ की जांच के लिए गठित समिति के दो सदस्यों के नाम रविवार को घोषित किए। रेलवे ने कहा कि उत्तर रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्यिक प्रबंधक नरसिंह देव और उत्तर रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त पंकज गंगवार समिति के सदस्य हैं। 

समिति ने जांच शुरू कर दी है और नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन की सभी वीडियो फुटेज जुटाने के आदेश दिए हैं। रेलवे ने शनिवार रात भगदड़ में 18 लोगों की मौत के बाद जांच के आदेश दिए थे। 

प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में जाने के लिए ट्रेन के इंतजार में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 14 और 15 पर यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी और भगदड़ मच गई।