Breaking News

लोकसभा: ‘मेरी दादी ने मुझे डर से लड़ना सिखाया’, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा     |   ‘सभी दल महिला आरक्षण बिल के पक्ष में वोट डालें’, वोटिंग से पहले PM मोदी की अपील     |   हमने 45 दिन में इजरायली दुश्मन के खिलाफ 2184 मिलिट्री ऑपरेशन किए: हिज्बुल्लाह     |   लोकसभा: ‘सरकार हर शंका का समाधान करेगी’, महिला आरक्षण बिल पर बोलीं अनुप्रिया पटेल     |   ‘राजनीति की तस्वीर बदलेगी, चरित्र बदलेगा’, महिला आरक्षण बिल पर बोलीं अनुप्रिया पटेल     |  

दिल्ली में बारिश की संभावना, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Delhi: दिल्ली में शुक्रवार सुबह को बादल छाए रहे सुबह बादल छाए रहे और हल्की बूंदाबांदी से गर्मी से राहत मिली। हालांकि न्यूनतम तापमा24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। मौसम विभाग ने दिन में बारिश की भी संभावना जताई है। अधिकतम तापमान लगभग 39 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

हवा की गुणवत्ता 'खराब' श्रेणी में दर्ज की गई, जिसमें सुबह सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 241 दर्ज किया गया। अलग-अलग स्टेशनों में, पालम में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक है।

लोधी रोड पर तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है; वहीं रिज स्टेशन पर 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक है। आयानगर में 22.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड यानी सीपीसीबी के आंकड़ों से पता चला कि 28 मॉनिटरिंग स्टेशनों ने 'खराब' वायु गुणवत्ता दर्ज की, छह 'बहुत खराब' श्रेणी में आए, और 11 ने 'मध्यम' स्तर दर्ज किया। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।