Breaking News

आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज: भारतीय टीम में नितीश कुमार रेड्डी की जगह सूर्यांश शेडगे को शामिल किया गया     |   हम यह सुनिश्चित करेंगे कि पेपर लीक न हो, अगली बार से कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट होगा: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान     |   आजादी से अब तक दिल्ली में जितनी झुग्गी-बस्तियां हैं उन सबको मिलेगा पक्का मकान: CM रेखा गुप्ता     |   लखनऊ अग्निकांड: घटनास्थल की जांच के बाद SIT टीम ने पीड़ितों के परिजनों से बात की     |   दरगाह के पास दीप जलाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची तमिलनाडु सरकार     |  

सीएम रेखा गुप्ता ने अटल कैंटीन का किया उद्घाटन, जरूरतमंदों को 5 रूपये में मिलेगा पौष्टिक भोजन

Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को उत्तम नगर क्षेत्र में अटल गार्डन की आधारशिला रखी। उप-मुख्यमंत्री प्रवेश वर्मा भी आधारशिला समारोह में उपस्थित थे। इस पार्क में अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा और छठ पूजा के श्रद्धालुओं के लिए एक तालाब होगा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के शालीमार बाग और पीतमपुरा क्षेत्रों में अटल कैंटीन का भी उद्घाटन किया। उन्होंने लोगों से बातचीत की और कैंटीन में एक बुजुर्ग महिला को अपने हाथों से भोजन कराया।

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के उपलक्ष्य में शुरू की गई अटल कैंटीन में पांच रुपये में पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। यह योजना श्रमिकों, शहरी गरीबों और अन्य आर्थिक रूप से कमजोर समूहों के लिए है।

दोपहर का भोजन सुबह 11:30 बजे से दोपहर दो बजे तक और रात का भोजन शाम 6:30 बजे से रात नौ बजे तक मिलेगा।