Breaking News

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: आरोपी अविनाश शुक्ला की ब्रेजा कार जब्त     |   उत्तराखंड: भारी बारिश के बाद रुद्रप्रयाग में बढ़ा अलकनंदा नदी का जलस्तर     |   गुजरात में किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी: बिजली टावर और लाइनों के मुआवजे में भारी बढ़ोतरी     |   अभिषेक बनर्जी पर बरसे दिलीप घोष: चुनावी बयान थे भड़काऊ, जेल ही सही जगह     |   काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर PSC जवान की राइफल से अचानक चली गोली, 3 लोग जख्मी     |  

एअर इंडिया ने वायरलेस इन फ्लाइट मनोरंजन सेवा शुरू की

एअर इंडिया ने वाइड बॉडी एयरक्राफ्ट यानी चौड़े आकार के विमानों में उड़ान के दौरान वायरलेस इनफ्लाइट मनोरंजन सेवा शुरू कर दी है। कई यात्री टाटा समूह की एयरलाइन के कुछ विमानों में गड़बड़ियों और इनफ्लाइट इंटरटेनमेंट ना होने की शिकायत करते रहे हैं। अब एयरलाइन अपने पुराने बेड़े में सुधार कर रही है और नए विमान शामिल कर रही है।

कंपनी के मुताबिक नई मनोरंजन सेवा ‘विस्टा’ को छोटे विमानों में भी मुहैया करवाया जाएगा। ये हाल ही में शामिल किए गए बी777 और ए350 विमानों में नहीं होगी। विस्टा में यात्री अपने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें फ्लाइट ट्रैकिंग के लिए लाइव मैप डिस्प्ले भी होगा।