Breaking News

मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट     |   राम मंदिर दान काउंटिंग में बड़ा बदलाव, कर्मचारियों के लिए 'नो-पॉकेट' ड्रेस कोड लागू     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन लखनऊ पहुंचे     |   खामेनेई की अंतिम विदाई के दौरान ईरानी लोगों ने "अमेरिका मुर्दाबाद" के नारे लगाए     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन: आरोपी अविनाश शुक्ला की ब्रेजा कार जब्त     |  

सरेराह किन्नर के साथ मारपीट, विरोध पर हुआ निर्वस्त्र

कोतवाली क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित खुर्जा पेच के बाहर मारपीट के विरोध में किन्नर ने निर्वस्त्र होकर जमकर हंगामा किया था। मामले में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। किन्नर का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।

पुलिस में दर्ज रिपोर्ट में थाना बाबूगढ़ क्षेत्र स्थित एक मोहल्ले के किन्नर ने बताया कि मंगलवार रात वह किसी काम से हापुड़ आई थी। नगर कोतवाली क्षेत्र के खुर्जा पेच के पास पहुंचने पर बाबूगढ़ स्थित संस्कार फार्म हाउस के पास रहने वाले माजिद ने उसे रोक लिया। आरोपित ने किन्नर पर इसके साथ चलने का दबाव बनाया। साथ ही आरोपित उसके साथ अश्लीलता करने लगा। विरोध पर आरोपित ने उसे लात-घूसों से पीटना शुरू कर दिया।

इससे आक्रोशित होकर किन्नर ने बीच सड़क पर अपने कपड़े उतार दिए और हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान मौके पर लोगों का जमावड़ा लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह किन्नर को समझाया और उसके कपड़े पहनाए, जिसके बाद किन्नर ने कोतवाली में तहरीर की।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले में नामजद आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।