Breaking News

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्रा समेत 8 लोगों पर FIR दर्ज     |   चंदा चोरी केस: SIT की सिफारिश के बाद राम जन्मभूमि ट्रस्ट की शिकायत पर FIR दर्ज     |   भारत के हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेशी राष्ट्रपति को परिचय पत्र सौंपा     |   उत्तर प्रदेश: संभल में राइस मिल में हादसा, टैंक में घुसे 2 मजदूरों की मौत     |   बिहार: PMCH के प्रिंसिपल डॉक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह पर गिरी गाज, पद से हटाए गए     |  

नोएडा पुलिस की चैन स्नैचर से मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में पैर में लगी गोली, बाइक बदल-बदल कर करता था वारदात

थाना फेस-1 पुलिस सेक्टर 14 के पीछे गंदे नाले को जाने वाली सड़क पर चेकिंग कर रही थी। अशोक नगर की तरफ से एक व्यक्ति मोटर साइकिल पर आता दिखाई दिया। पुलिस ने चैकिंग करने के लिए रोका तो वह रूका नहीं वापस अपनी मोटर साइकिल पीछे मोड़कर सेक्टर 15ए के पीछे से सेक्टर 16 की तरफ जाने वाले गंदे नाले की पटरी पर भागने का प्रयास करने लगा। जल्दबाजी में मोटर साइकिल फिसल कर गिर गई और बदमाश ने अपने अवैध तमंचे से पुलिस पर जान से मारने की नियत से फायर कर दिया। 

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अरूण कुमार उर्फ अरूण सागर उर्फ गोलू पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गया। बदमाश की पहचान पुत्र स्व0 विनोद कुमार निवासी कल्याणपुरी थाना कल्याणपुरी दिल्ली के रूप में हुई है। बदमाश के कब्जे से 5 मोबाइल फोन, स्नैच की हुई चैन का गला हुआ टुकड़ा, 10,000 रूपये और मोटरसाईकिल बरामद की गई है। 

चैन स्नैचिग और मोबाईल स्नैचिंग के मामले में बदमाश पर थाना सैक्टर 24 नोएडा और थाना फेज-1 नोएडा में कई केस पंजीकृत है। बरामद रूपये छीनी गई चैन व मोबाईल फोन के बेचने से प्राप्त हैं। बदमाश अरूण कुमार उर्फ अरूण सागर उर्फ गोलू के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर तथा एक जिंदा कारतूस 315 बोर और एक खोखा कारतूस 315 बोर बरामद हुए। बदमाश ने बताया कि वह चोरी और लूट की घटना अपने साथी नीरज उर्फ अय्या के साथ मिलकर मोटरसाईकिल बदल-बदल कर करते है। बदमाश अरूण कुमार उर्फ अरूण सागर उर्फ गोलू के विरूद्ध लगभग करीब एक दर्जन मामले दर्ज है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही हैं।