Breaking News

केरलम इलेक्शन: चुनाव प्रचार का कल आखिरी दिन, प्रियंका गांधी वायनाड में करेंगी रैली     |   'तुरंत जमानत नहीं', नेपाल सुप्रीम कोर्ट सख्त, ओली और रमेश लेखक को राहत से इनकार     |   PAN कार्ड केस: आजम और उनके बेटे अब्दुल्ला खान की अपील पर फैसला 20 अप्रैल को संभव     |   डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर पाकिस्तान का सीजफायर प्रस्ताव नामंजूर किया     |   IPL 2026: केकेआर ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, पंजाब किंग्स से है मुकाबला     |  

म्यांमार जुंटा के अस्पताल पर हवाई हमले में 31 लोगों की मौत, सहायता कर्मियों ने दी जानकारी

Myanmar: सहायता कर्मियों ने बताया कि म्यांमार की सेना ने रखाइन राज्य के म्राउक-यू में एक अस्पताल पर हवाई हमला किया, जिसमें 30 से ज्यादा लोग मारे गए। यह हमला 28 दिसंबर से शुरू होने वाले चुनावों से पहले जुंटा के बढ़ते हवाई ऑपरेशन्स का हिस्सा है, जिसके बारे में सेना का दावा है कि इससे संघर्ष खत्म होगा, लेकिन विद्रोही इसे रोकने की कसम खा रहे हैं।

हमले के बाद अस्पताल पूरी तरह से मलबे में तब्दील हो गया और बाहर शव पड़े मिले। रखाइन राज्य पर की पूरी तरह से अराकान आर्मी (एए) का कंट्रोल है, जो एक पुराना जातीय सशस्त्र समूह है और 2021 के तख्तापलट के बाद से जुंटा के सबसे मजबूत विरोधियों में से एक बन गया है।

एए अब रखाइन की ज्यादातर टाउनशिप पर कब्जा कर चुका है, लेकिन उसका ध्यान अपने गृह क्षेत्र पर ही है। उस पर मुस्लिम रोहिंग्या जातीय अल्पसंख्यकों के खिलाफ दुर्व्यवहार के आरोप भी लगे हैं। जुंटा की रखाइन की नाकेबंदी ने मानवीय संकट को और गहरा कर दिया है। वर्ल्ड फूड प्रोग्राम ने बढ़ती भूख और कुपोषण की चेतावनी दी है।

जबकि संयुक्त राष्ट्र और अन्य निगरानी संस्थाएं सेना द्वारा कराए जा रहे चुनाव की निंदा कर रही हैं, चीन ने इसका समर्थन करते हुए इसे स्थिरता की दिशा में एक कदम बताया है।