Breaking News

‘डायरेक्ट डील अभी नहीं’, पाकिस्तान बोला- US-ईरान के बीच सहमति बनेगी तब ही होगा समझौता     |   संदिग्ध समुद्री डाकुओं ने सोमालिया के पास सीमेंट ले जा रहे जहाज को हाईजैक किया     |   व्हाइट हाउस के चीफ ऑफ स्टाफ की इस सप्ताह राष्ट्रपति की सुरक्षा प्रोटोकॉल पर बैठक     |   नासिक TCS केस: आरोपी निदा खान की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 2 मई तक टली     |   WB: MP मिताली बाग पर हमला करने वाले BJP के गुड़ों को अभिषेक बनर्जी ने चेतावनी दी     |  

अमेरिकी सेना ने ड्रग तस्करी करने वाली नौका पर की गोलाबारी, तीन लोगों की मौत

Eastern Pacific: अमेरिकी सेना ने मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल होने के संदेह में पूर्वी प्रशांत महासागर में एक नौका पर गोलीबारी की जिसमें तीन लोगों की मौत हो गयी। अमेरिकी दक्षिणी कमान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी।

ट्रंप प्रशासन ने लातिनी अमेरिकी जल क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पिछले साल सितंबर में अभियान शुरू किया था और इसके तहत अब तक कम से कम 186 लोग मारे गए हैं। दक्षिणी कमान ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें एक नौका विस्फोट से पहले पानी में तेजी से बढ़ती हुई दिख रही है और फिर वह आग की लपटों में घिर जाती है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि लातिनी अमेरिका क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल गिरोहों के खिलाफ अमेरिका सख्त कार्रवाई करता रहेगा। इस बीच, आलोचकों ने नौकाओं पर हुए विभिन्न हमलों की वैधता को लेकर सवाल उठाए हैं।