Breaking News

सपा की बागी विधायक पूजा पाल को भी यूपी बीजेपी का उपाध्यक्ष बनाया गया     |   रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे नीरज को यूपी बीजेपी का उपाध्यक्ष बनाया गया     |   उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के नामों का ऐलान हुआ     |   भारत के इतिहास का सबसे काला दौर...', संविधान हत्या दिवस पर बोले PM मोदी     |   'संविधान हत्या दिवस' पर CM योगी समेत कई मुख्यमंत्रियों ने आपातकाल को बताया लोकतंत्र का काला अध्याय     |  

वृंदावन से फर्जी इंस्पेक्टर गिरफ्तार... लोगों पर झाड़ता था रौब, एक पोस्ट ने बिगाड़ दिया खेल

मथुरा वृंदावन कोतवाली पुलिस ने फर्जी पुलिस के फर्जी एसओजी इस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि, वह तीन स्टार लगी उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी पहनकर घूमता था। जिसकी लंबे समय से पुलिस को तलाश थी। 

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान सचिन भाठी, उर्फ सचिन शर्मा व सोनू भाठी के रूप में हुई है। बृंदावन की हाउसिंग सोसाइटी ओमेक्स में लंबे समय से रह रहा था सूत्रों की माने तो उक्त व्यक्ति द्वारा चैतन्य बिहार में एक गेस्ट हाउस का संचालन भी किया जा रहा था। वहां उसने आसपास में क्षेत्र में अपना भौकाल भी बना लिया था। जिसे वहां के लोग इस्पेक्टर साहब के नाम से जानने लगे थे। कंधे पर लगे तीन स्टार और बैच के साथ जब वह वहां से गुजरता था तो खुद को उत्तर प्रदेश पुलिस का अधिकारी बताकर लोगों से बातचीत करता था। जिसकी पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। 

अचानक लोगों पर रोब झाड़ने की सूचना ओमेक्स चौकी प्रभारी अमित कुमार को खास मुखबिर से मिली कि तीन स्टार वाले इंस्पेक्टर साहब बाकायदा बर्दी के साथ अपने रुक्मणि बिहार गोल चक्कर से होकर अपने गेस्ट हाउस पर जा रहे है। सूचना पाकर चौकी प्रभारी अमित कुमार जैसे ही पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचे तो इंस्पेक्टर साहब पुलिस पर ही रौब झाड़ने लगे। जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी ने स्वीकार किया कि, वह उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी नहीं करता है और उसने फर्जी वर्दी खुद खरीदकर पहनी थी। वह लोगों को गुमराह कर खुद को इंस्पेक्टर बताता था। 

पुलिस ने आरोपी के पास से वर्दी, जूते, बेल्ट, टोपी आदि जब्त कर लिया है। जिसे कोतवाली लाकर पूछताछ की जा रही है। सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि आरोपी का बर्दी में ट्विटर पर फोटो वायरल हुआ था। जिसकी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार के आदेशों के अनुपालन में तलाश की जा रही थी। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।