Breaking News

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का बड़ा फैसला: 52 अधिकारियों के तबादले, 19 को प्रमोशन     |   चीनी सेना में बड़ा फेरबदल: शी जिनपिंग ने दो नए सैन्य कमांडरों को प्रमोट किया     |   अपकमिंग फिल्म में बनेंगी नन: सिनेमा में वापसी को लेकर सेलिना जेटली ने खोले राज     |   अहमदाबाद में आज शाम PM मोदी करेंगे 7600 करोड़ की CG Semi फैक्ट्री का उद्घाटन     |   मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट: गुजरात, कोंकण और गोवा के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट     |  

पत्नी से छेड़ाछाड़ के बाद चचेरे भाई ने सुलाया मौत की नींद, आरोपी हुआ फरार

मेरठ में पत्नी से छेड़छाड़ पर पति ने अपने ही चचेरे भाई की गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी फरार है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और अब तलाश जारी है।

दरअसल पूरा मामला मेरठ की थाना जानी क्षेत्र का है ।जहां शराब पार्टी के बाद चचेरे भाई ने अपने ही भाई की पत्नी से छेड़छाड़ की। यही बात पति को नागवार गुजरी । इसके बाद मोहित ने अपने चचेरे भाई विनीत की गोली मार कर हत्या कर दी। गांव में हत्या की वारदात से कोहराम मच गया ।जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और अब हत्यारे भाई की तलाश जारी है।

रिपोर्ट- प्रदीप शर्मा, मेरठ