Breaking News

ओडिशा में 8 जगह पर तापमान 40 डिग्री के पार     |   AAP का व्हिप जारी, राज्यसभा सांसदों को 3 दिन तक सदन में मौजूद रहने का निर्देश     |   अलकायदा मॉड्यूल के तीन आतंकी को उम्रकैद की सजा, NIA कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ईरान ने होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय टैंकरों से टोल लेने की बात से इनकार किया     |   IPL 2026: राजस्थान ने जीता टॉस, हैदराबाद को दिया पहले बैटिंग का न्योता     |  

मेरठ में टोल पर भाकियू और महिला कर्मचारी भिड़ीं, जमकर हुई मारपीट

मेरठ में कई मांगों को लेकर एसएसपी कार्यालय जा रहे भाकियू संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं को मेरठ महोत्सव कार्यक्रम के चलते दादरी बॉर्डर पर सीओ सरधना को ज्ञापन देने के लिए वापस भेज दिया गया। टोल प्लाजा पर पहुंचने के बाद गाड़ी फ्री निकलवाने को लेकर विवाद हो गया टोल की महिला कर्मचारियों व भाकियू संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। हंगामा हो गया।

पूरे मामले में भाकियू कार्यकर्ताओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। टोल प्लाजा पर भाकियू संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं व टोल की महिला कर्मचारियों को बीच मारपीट के मामले में 16 कार्यकर्ताओं पर मुकदमे के विरोध में कार्यकर्ता दौराला थाने के सामने धरने पर बैठ गए।

इस पूरे मामले में दौराला थाना प्रभारी उत्तम सिंह राठौर ने बताया कि भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश कुमार सोमवार को पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन देने के लिए एसएसपी कार्यालय जा रहे थे।

एक महिला कर्मचारी के कुंडल छीनने का आरोप
मेरठ महोत्सव में पुलिस तैनात होने के चलते अधिकारियों ने सीओ सरधना को ज्ञापन देने की बात कहीं। इसके बाद भारतीय किसान यूनियन संघर्ष मोर्चा के कार्यकर्ता दादरी पहुंच गए। यहां से सिवाया टोल प्लाजा पर पहुंचे। टोल पर महिला कर्मचारी ने शुल्क मांगा तो कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया।

जहां टोल कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि भाकियू महिला कार्यकर्ता ने टोल की तीन महिला कर्मचारियों के साथ मारपीट की। एक महिला कर्मचारी के कुंडल छीन लिए। हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों में समझौते का प्रयास किया। विवाद के दौरान पुलिस के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। सीओ दौराला शुचिता सिंह, सीओ सरधना, कंकरखेड़ा और पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पूरे मामले में भाकियू संघर्ष मोर्चा के नरेश, जयवंती, अनिता, स्नेहलता, कौशल, तस्लीम, सन्नी, जितेंद्र, विकास, पवन, कैलाश, अब्बास, अनीस, सोनू, गीता, सावित्री, के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने 16 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है। इनमें 6 महिला कार्यकर्ता हैं। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है।

दौराला थाने के सामने धरना शुरू
टोल प्लाजा पर भाकियू संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं व टोल की महिला कर्मचारियों को बीच मारपीट के मामले में 16 कार्यकर्ताओं पर मुकदमे के विरोध में कार्यकर्ता दौराला थाने के सामने धरने पर बैठ गए। पदाधिकारियों का कहना है कि रणनीति तैयार कर आंदोलन किया जाएगा।