Breaking News

ईरान ने खाड़ी देशों में अमेरिका से जुड़े स्टील और एल्युमीनियम प्लांट्स पर हमला किया     |   'LDF और UDF के वर्षों के कुशासन ने केरलम को पीछे धकेला’, पीएम मोदी का एक्स पोस्ट     |   हनी सिंह का विवादित गाना महिलाओं के प्रति अपमानजनक-बेहद अश्लील: दिल्ली HC     |   गौतम अडानी ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में प्रभु श्रीराम के दर्शन किए     |   US-इजरायल से जंग के बीच ईरान में इंटरनेट ब्लैकआउट का 34वां दिन, NetBlocks का दावा     |  

PSL 2026: फखर जमां दो मैचों के लिए निलंबित, गेंद से छेड़खानी के आरोप में पाए गए दोषी

PSL 2026: पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमां पर मंगलवार को गेंद से छेड़खानी के मामले में पाकिस्तान सुपर लीग के दो मैचों से निलंबित कर दिया गया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बताया कि मैच रैफरी ने फखर को लेवल तीन के अपराध का दोषी पाया जो पीएसएल में खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के लिये आचार संहिता की धारा 2.14 के उल्लंघन को लेकर है।

यह घटना कराची किंग्स की पारी के आखिरी ओवर से पहले की है जब उन्हें जीत के लिये 14 रन की जरूरत थी। फखर को हारिस रऊफ और लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी से बात करते देखा गया । इसके बाद अंपायर फैसल अफरीदी ने गेंद मांगी और उसे देखने के बाद पाया कि इससे छेड़छाड़ की गई है।

ग्राउंड अंपायर शाहीद सैकत और फैसल खान आफरीदी, टीवी अंपायर आसिफ याकूब और चौथे अंपायर तारिक रशीद ने आरोप लगाये। फखर ने इससे इनकार किया और अनुशासनात्मक सुनवाई की गई। सारे सबूतों और फखर की दलील सुनने के बाद यह सजा तय की गई।

इस सुनवाई के दौरान लाहौर कलंदर्स के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी, टीम निदेशक समीन राणा और टीम मैनेजर फारूक अनवर भी मौजूद थे। इस बीच लाहौर कलंदर्स प्रबंधन ने लाहौर में टीम होटल में पीएसएल का सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़ने के लिये कप्तान शाहीन शाह पर दस लाख रूपये का जुर्माना लगाया है।