Breaking News

कुवैत का दावा- पॉवर स्टेशन, तेल टैंकर्स को ईरानी ड्रोन्स ने बनाया निशाना     |   अधीर रंजन चौधरी के काफिले की कार का हुआ एक्सीडेंट, ट्रक ने मारी टक्कर     |   नोएडा: गहरे गड्डे में भरे पानी में डूबने से एक स्टूडेंट की मौत     |   सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन पर ड्रोन हमला     |   ईरान के नए सर्वोच्च नेता घायल: अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ     |  

तेजी के साथ खुला भारतीय बाजार, सेंसेक्स 65800 अंक के पार

वैश्विक बाजारों में बढ़त का असर मंगलवार को भारतीय बाजारों में देखा जा रहा है। बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई। बाजार के मुख्य सूचकांक तेजी के साथ कार्य कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक बीएसई सेंसेक्स 296.31 अंक या 0.45 प्रतिशत बढ़कर 65,804.20 अंक और निफ्टी 85.35 अंक या 0.43 प्रतिशत बढ़कर 19,595.70 अंक पर कारोबार कर रहा है। 

सुबह 10 बजे तक एनएसई पर 1694 शेयर बढ़त के साथ और 259 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी के ऑटो, आईटी, सरकारी बैंक, एफएमसीजी, मेटल, रियल्टी, एनर्जी, इन्फ्रा, कमोडिटी और ऑयल गैस इंडेक्स में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। फार्मा इंडेक्स में दबाव के साथ कारोबार हो रहा है। 

सेंसेक्स पैक में टाटा मोटर्स, एमएंडएम, मारुति सुजुकी, कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, एक्सिस बैंक, एलएंडटी, एचसीएल टेक, टाइटन, टाटा स्टील, इन्फोसिस, रिसायंस, एसबीआई, विप्रो, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड, टेक महिंद्रा, जेएसडब्लू स्टील, नेस्ले, एनटीपीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट, सन फार्मा और एचडीएफसी बैंक बढ़त के साथ काम कर रहे हैं। टीसीएस, इंडसइंड बैंक, एशियन पेंट्स और एचयूएल के शेयर गिरावट के साथ काम कर रहे हैं।