Breaking News

कुवैत का दावा- पॉवर स्टेशन, तेल टैंकर्स को ईरानी ड्रोन्स ने बनाया निशाना     |   अधीर रंजन चौधरी के काफिले की कार का हुआ एक्सीडेंट, ट्रक ने मारी टक्कर     |   नोएडा: गहरे गड्डे में भरे पानी में डूबने से एक स्टूडेंट की मौत     |   सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन पर ड्रोन हमला     |   ईरान के नए सर्वोच्च नेता घायल: अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ     |  

वैश्विक रुझानों ने कमजोर किया शेयर बाजार, सेंसेक्स 490 अंक फिसला

वैश्विक बाजारों में कमजोर रुझानों और ताजा विदेशी फंड के बहिर्वाह के बीच इक्विटी बेंचमार्क सूचकांकों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। आईटी सर्विस कंपनी विप्रो की तिमाही नतीजों के एलान की वजह से शेयर मार्केट गिरा है। आज बीएसई सेंसेक्स 490.44 अंक गिरकर 65,386.58 अंक पर आ गया। वहीं, निफ्टी 137.5 अंक गिरकर 19,533.60 पर आ गया। बीते दिन बुधवार को बीएसई 551.07 अंक गिरकर 65,877.02 और निफ्टी 140.40 अंक गिरकर 19,671.10 बंद हुआ था।

सेंसेक्स की कंपनियों में विप्रो के शेयर में लगभग 4 प्रतिशत की गिरावट आई। वहीं बीते दिन कंपनी ने अपने तिमाही नतीजों का एलान किया था। कंपनी ने इस तिमाही 2,667.3 करोड़ रुपये का लगभग समेकित लाभ दर्ज किया। इसके बाद टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स, बजाज फिनसर्व और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में बी गिरावट देखने को मिली।

एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग नकारात्मक क्षेत्र में कारोबार कर रहे थे। बुधवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.52 प्रतिशत गिरकर 91.02 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। एक्सचेंज डेटा के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 1,831.84 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची।