Breaking News

आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी: ट्रंप की ईरान को बड़ी धमकी     |   ईरान का पलटवार, इजरायल पर पहली बार बाइपॉड लॉन्चर्स से वार, शारजाह पर भी अटैक     |   ईरान: करज शहर में बिजली ठप, हमले में ट्रांसमिशन लाइनों पर गिरे प्रोजेक्टाइल     |   सीजफायर पर बातचीत ठप होने के बीच ईरान के खार्ग द्वीप पर हवाई हमले     |   PMLA मामले में सुकेश चंद्रशेखर को जमानत, कुल 31 केसों में से अब तक 26 में बेल     |  

देश का निर्यात अगस्त में 9.3 फीसदी घटकर 34.71 अरब डॉलर पर

देश का वस्तु निर्यात अगस्त महीने में 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा। एक साल पहले इसी महीने में ये 38.28 अरब डॉलर था। मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार अगस्त महीने में आयात 3.3 प्रतिशत बढ़कर 64.36 अरब डॉलर रहा जो एक साल पहले इसी महीने में 62.3 अरब डॉलर था।

आलोच्य महीने में व्यापार घाटा यानी आयात और निर्यात के बीच अंतर बढ़कर 29.65 अरब डॉलर हो गया। देश के वस्तु निर्यात में जुलाई महीने में 1.5 फीसदी की गिरावट आई थी। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-अगस्त के दौरान निर्यात 1.14 प्रतिशत बढ़कर 178.68 अरब डॉलर जबकि आयात सात फीसदी बढ़कर 295.32 अरब डॉलर रहा।