Breaking News

केरलम इलेक्शन: चुनाव प्रचार का कल आखिरी दिन, प्रियंका गांधी वायनाड में करेंगी रैली     |   'तुरंत जमानत नहीं', नेपाल सुप्रीम कोर्ट सख्त, ओली और रमेश लेखक को राहत से इनकार     |   PAN कार्ड केस: आजम और उनके बेटे अब्दुल्ला खान की अपील पर फैसला 20 अप्रैल को संभव     |   डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान युद्ध को लेकर पाकिस्तान का सीजफायर प्रस्ताव नामंजूर किया     |   IPL 2026: केकेआर ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, पंजाब किंग्स से है मुकाबला     |  

कच्चे तेल के दाम में नरमी से सेंसेक्स 787 अंक चढ़ा, निफ्टी 23000 अंक के करीब

Share Market: स्थानीय शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी जारी रही। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। पश्चिम एशिया में युद्धविराम के प्रयासों की रिपोर्ट के बीच कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से बाजार बढ़त में रहा।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.71 प्रतिशत गिरकर 108.3 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। बैंकिंग शेयरों में भारी खरीदारी और रुपये में मजबूती से निवेशकों का मनोबल और बढ़ा। 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 787 अंक बढ़कर 74,106 पर जबकि 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 255 अंक चढ़कर 22,968 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स बाजार में ट्रेंट लिमिटेड, एक्सिस बैंक, टाइटन, लार्सन एंड टुब्रो और अल्ट्राटेक सीमेंट सबसे ज्यादा बढ़त में रहे जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज और सन फार्मा एकमात्र नुकसान उठाने वाले शेयरों में शामिल रहे।

सेक्टोरल मोर्चे पर तेल एवं गैस और ऊर्जा क्षेत्र के शेयरों को छोड़कर, उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं, बैंक, वित्तीय सेवाएं, बिजली, रियल एस्टेट, धातु और ऑटोमोबाइल शेयरों की अगुवाई में अन्य सभी सूचकांक स्थिर रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कोस्पी और जापान का निक्केई सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए।

इस बीच हॉन्गकॉन्ग, चीन और यूरोप के बाजार अवकाश के कारण बंद रहे। शुक्रवार को गुड फ्राइडे की छुट्टी के कारण अमेरिकी बाजार और घरेलू शेयर बाजार बंद रहे। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को 9,931 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर बेचे।