Breaking News

इजरायली हमलों में 89 लोग मारे गए और 700 घायल: लेबनान     |   कुवैत का दावा- पॉवर स्टेशन, तेल टैंकर्स को ईरानी ड्रोन्स ने बनाया निशाना     |   अधीर रंजन चौधरी के काफिले की कार का हुआ एक्सीडेंट, ट्रक ने मारी टक्कर     |   नोएडा: गहरे गड्डे में भरे पानी में डूबने से एक स्टूडेंट की मौत     |   सऊदी अरब की ईस्ट-वेस्ट तेल पाइपलाइन पर ड्रोन हमला     |  

ऐड को लेकर बिग बी के खिलाफ हुई शिकायत, ग्राहकों को गुमराह करने का आरोप

व्यापारियों के संगठन CAIT ने फ्लिपकार्ट के आगामी बिग बिलियन डे सेल को लेकर सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के ऐड के खिलाफ उपभोक्ता मंत्रालय में शिकायत दर्ज कराई है। संगठन का आरोप है कि एक्टर ने इस ऐड के जरिए लोगों को गुमराह किया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर को इस ऐड के चलते 10 लाख रुपए का जुर्माना चुकाना पड़ सकता है।

दरअसल, ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ने हाल में ही बिग बिलियन सेल का ऐलान किया। इस सेल के ऐड में अमिताभ बच्चन नजर आ रहे हैं। ऐड में बिग बी मोबाइल फोन पर मिलने वाली सेल को लेकर कहते हैं कि- ये दुकान पर नहीं मिलने वाला। अमिताभ के इस बयान पर कई दुकानदार भड़क गए हैं और अमिताभ बच्चन पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया गया है। इसके बाद अखिल भारतीय व्यापारी संघ यानी CAIT ने केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण यानी CCPA से शिकायत की। शिकायत में कहा गया कि अमिताभ के इस ऐड से री-टेलर विक्रेताओं का नुकसान होगा।