Breaking News

आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी: ट्रंप की ईरान को बड़ी धमकी     |   ईरान का पलटवार, इजरायल पर पहली बार बाइपॉड लॉन्चर्स से वार, शारजाह पर भी अटैक     |   ईरान: करज शहर में बिजली ठप, हमले में ट्रांसमिशन लाइनों पर गिरे प्रोजेक्टाइल     |   सीजफायर पर बातचीत ठप होने के बीच ईरान के खार्ग द्वीप पर हवाई हमले     |   PMLA मामले में सुकेश चंद्रशेखर को जमानत, कुल 31 केसों में से अब तक 26 में बेल     |  

ओला इलेक्ट्रिक के स्टॉक में 10 फीसदी का उछाल

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड (Ola Electric Mobility Ltd) के शेयर के लिए मंगलवार 17 सितंबर, 2024 का कारोबारी सत्र बेहद शानदार रहा है. दो विदेशी ब्रोकरेज हाउस ने निवेशकों को ओला इलेटक्ट्रिक के स्टॉक को खरीदने की सलाह क्या दी, कंपनी के स्टॉक में 10 फीसदी के उछाल के बाद अपर सर्किट लग गया. ओला इलेक्ट्रिक का स्टॉक 9.63 फीसदी के उछाल के साथ 117.96 रुपये पर क्लोज हुआ है.   

स्वतंत्र बाजार विश्लेषक अंबरीश बालिगा ने कहा, "यह आश्चर्यजनक है कि आईपीओ के दौरान निराशावाद और कमजोर लिस्टिंग के बावजूद, शेयर तेजी से आगे बढ़ने में कामयाब रहा और अच्छी गति पकड़ ली। पिछले पखवाड़े में बुनियादी बातों में कोई बदलाव नहीं आया है, इसलिए इतनी तेज उछाल का कारण खोजना मुश्किल है। हालांकि, रणनीति के तौर पर, ट्रेडर्स या निवेशक सख्त स्टॉप-लॉस के साथ गति का पीछा कर सकते हैं।"