Breaking News

जल्द ही तेलंगाना में भी SIR करा सकता है चुनाव आयोग     |   राष्ट्रपति ने 'वीबी-जी राम जी विधेयक, 2025' को मंज़ूरी दी     |   आगरा में बेसमेंट निर्माण के दौरान हादसा, 7 लोग मलबे में दबे     |   दक्षिण अफ्रीका: पब में गोलीबारी, 9 लोगों की मौत     |   पश्चिम बंगाल: TMC से निलंबित हुमायूं कबीर का ऐलान, नई पार्टी बनाकर 294 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव     |  

झारखंड : हाथियों की आवाजाही के कारण कई यात्री ट्रेनें तीन दिनों के लिए रद्द

जमशेदपुर, 21 दिसंबर (भाषा) झारखंड में हाथियों की आवाजाही के कारण दक्षिण पूर्वी रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत आने वाली छह से अधिक यात्री ट्रेनें 22 दिसंबर से तीन दिनों तक रद्द रहेंगी। रेलवे ने रविवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

दक्षिण-पूर्वी रेलवे की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि मेमू ट्रेन सेवाएं 22 से 24 दिसंबर के बीच रद्द रहेंगी।

दक्षिण-पूर्वी रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य चौधरी ने बताया कि चक्रधरपुर (झारखंड के सिंहभूम)-झारसुगुड़ा (ओडिशा) खंड के बीच रेल पटरियों के पास, विशेषकर बांदामुना में रात के समय हाथियों के झुंड की आवाजाही देखी गई है।

उन्होंने कहा कि ट्रेन सेवाओं की गति धीमी हो रही है, जिससे यातायात जाम हो रहा है और परिणामस्वरूप ट्रेनों की आवाजाही में देरी हो रही है।

भाषा रवि कांत प्रशांत

प्रशांत