Breaking News

जल्द ही तेलंगाना में भी SIR करा सकता है चुनाव आयोग     |   राष्ट्रपति ने 'वीबी-जी राम जी विधेयक, 2025' को मंज़ूरी दी     |   आगरा में बेसमेंट निर्माण के दौरान हादसा, 7 लोग मलबे में दबे     |   दक्षिण अफ्रीका: पब में गोलीबारी, 9 लोगों की मौत     |   पश्चिम बंगाल: TMC से निलंबित हुमायूं कबीर का ऐलान, नई पार्टी बनाकर 294 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव     |  

ओडिशा: भुवनेश्वर में नाबालिग से दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

भुवनेश्वर, 21 दिसंबर (भाषा) ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में 17 वर्षीय किशोरी से कथित दुष्कर्म के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 18 दिसंबर की दोपहर करीब दो बजे हुई।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि किराए के एक मकान में दो व्यक्तियों ने नाबालिग का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पीड़िता को डेटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी दिलाने का कथित तौर पर वादा दिया था और इसी सिलसिले में बातचीत करने के लिए उसे घर बुलाया था।

अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में शहीद नगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।’’

भुवनेश्वर में पिछले 10 दिनों के भीतर इस तरह की यह दूसरी घटना है।

इससे पहले, 10 दिसंबर की शाम को शहर के बाहरी इलाके में धौली शांति स्तूप के पास 17 वर्षीय एक अन्य लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म हुआ था।

उस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और जांच जारी है।

भाषा सुमित सुरभि सिम्मी

सिम्मी