Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

नागपुर में आरएसएस मुख्यालय पहुंचे मुख्यमंत्री फडणवीस, मोहन भागवत से मुलाकात की

नागपुर, 18 अक्टूबर (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मुख्यालय का दौरा किया और संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में दोनों के बीच क्या बातचीत हुई, इसकी तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी।

नागपुर के रहने वाले मुख्यमंत्री फडणवीस शहर के महाल क्षेत्र स्थित आरएसएस मुख्यालय पहुंचे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता फडणवीस का नागपुर संभाग स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद के आगामी चुनाव में पार्टी उम्मीदवार सुधाकर कोहले के समर्थन में प्रचार के लिए विभिन्न सभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

महाराष्ट्र की 78 सदस्यीय विधान परिषद की पांच सीट के लिए 23 अक्टूबर को द्विवार्षिक चुनाव होना है। इनमें तीन स्नातक और दो शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों की सीट शामिल हैं।

भाषा सिम्मी नेत्रपाल

नेत्रपाल