श्रीनगर, 18 अक्टूबर (भाषा) जम्मू कश्मीर के गांदरबल जिले के मानसबल इलाके में रविवार को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि मानसबल स्थित सीआरपीएफ शिविर के भीतर कांस्टेबल रंजीत दास ने नायलॉन की रस्सी से फंदा लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
उन्होंने कहा कि दास असम के कामरूप जिले की हाजो तहसील के रहने वाले थे। अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि दास ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया।
भाषा प्रचेता नेत्रपाल
नेत्रपाल