Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

भाजपा नेता ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में शपथ ली

भुवनेश्वर, 18 अक्टूबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ब्रजमोहन राम ने रविवार को यहां लोक भवन में आयोजित एक समारोह में ओडिशा के 28वें राज्यपाल के रूप में शपथ ली।

ओडिशा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हरीश टंडन ने मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, विधानसभा अध्यक्ष सुरमा पाढ़ी, राज्य के मंत्रियों, सांसदों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में ब्रजमोहन राम को पद की शपथ दिलाई।

झारखंड के पलामू से तीन बार लोकसभा सदस्य रहे राम ने हरि बाबू कंभमपति का स्थान लिया है। कंभमपति ने तीन जनवरी 2025 को राज्यपाल का कार्यभार संभाला था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पलामू के रहने वाले राम को 12 अक्टूबर को ओडिशा का नया राज्यपाल नियुक्त किया था।

भाषा सुरभि सिम्मी

सिम्मी