Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘मध्यम’ श्रेणी में दर्ज की गई

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में आसमान मुख्यतः साफ रहने और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है।

सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 93 प्रतिशत दर्ज की गई।

‘समीर’ ऐप के अनुसार, सुबह नौ बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 189 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है।

भाषा सिम्मी जोहेब

जोहेब