कोलकाता, 18 अक्टूबर (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार सुबह उस अस्पताल पहुंचे, जहां कोलकाता के एक दुर्गा पूजा पंडाल में मची भगदड़ में घायल हुए 14 लोगों का इलाज किया जा रहा है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी शाह के साथ थे।
राज्य सरकार के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि शाह चिकित्सकों से संभवत: बात करेंगे और घायलों के इलाज की समीक्षा करेंगे।
उन्होंने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री घायलों से भी बातचीत कर सकते हैं।
इससे पहले शाह ने रविवार सुबह कालीघाट मंदिर में पूजा-अर्चना की और फिर अस्पताल पहुंचे।
उत्तरी कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम बारिश के बीच अचानक भीड़ बढ़ने से भगदड़ मच गई थी, जिसमें कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए।
पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर आए शाह ने इस हादसे के बाद दुर्गा पूजा पंडालों में जाने के अपने निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए थे।
भाषा सिम्मी सुरभि
सुरभि