नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हादसे में लोगों की मौत होने पर रविवार को दुख जताया और मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये एवं घायलों को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शनिवार देर रात एक मंदिर के पास श्रद्धालुओं को एक ट्रक ने टक्कर मार दी जिसके कारण 13 लोगों की मौत हो गई और करीब 40 अन्य घायल हो गए।
मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए हादसे में लोगों की मौत की खबर से दुखी हूं। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।’’
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को दो-दो लाख रुपये और प्रत्येक घायल को 50-50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।
भाषा सिम्मी शोभना
शोभना