Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

कोलकाता के कालीघाट मंदिर में अमित शाह ने पूजा-अर्चना की

कोलकाता, 18 अक्टूबर (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार सुबह कोलकाता के कालीघाट मंदिर में दर्शन किए और देवी की पूजा-अर्चना की।

इस दौरान पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी उनके साथ थे।

शाह पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को कोलकाता पहुंचे थे।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कोलकाता में उस अस्पताल का भी दौरा किया जहां दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ में घायल हुए लोगों का इलाज किया जा रहा है।

उत्तरी कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम बारिश के बीच अचानक भीड़ बढ़ने से भगदड़ मच गई थी, जिसमें कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए।

भाषा सिम्मी सुरभि

सुरभि